Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 17 at 5.26.16 PM

क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने पिस्टल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी का नाम सोल्जर उर्फ आसूबा है

WhatsApp Image 2023 01 17 at 5.26.16 PM

जो बिहार के नालंदा एरिया में स्थित बैगनाबाद गांव का रहने वाला है और फरीदाबाद के हरकेश नगर में किराए के मकान पर रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पल्ला एरिया से आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद किया गया। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑटो ड्राइवर है जो आरोपी ने करीब एक महीने पहले यह पिस्टल 8500 रुपए में खरीदी थी। आरोपी ने बताया कि उसे हथियार रखने का बहुत शौक है और अपने दोस्तों में अपनी धाक जमाने के लिए उसने यह देसी पिस्टल एक व्यक्ति से खरीदी थी जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *