Breaking News
6123f503 208e 4c97 be3f 29aea88b9057

6 मनचलों को महिला थाना एनआईटी व दुर्गा शक्ति की टीम ने किया काबू

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया व दुर्गा शक्ति की टीम ने रोज गार्डन में महिलाओं को परेशान करने वाले 6 मनचलों को काबू किया है।

6123f503 208e 4c97 be3f 29aea88b9057

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि दुर्गा शक्ति की टीम ने मनचलों द्वारा रॉज गार्डन में महिलाओं को परेशान करने के मामले में महिला पुलिस ने 6 मनचलों को काबू किया है। दुर्गा शक्ति पीसीआर 5 की टीम रॉज गार्डन के बाहर सादी वर्दी में उपस्थित थी कि कुछ लड़के गेट के बाहर बिना वजह खड़े हुए थे। जब लड़कियां पार्क से बाहर आने लगी तो मनचलों ने लड़कियों को देखकर उनपर कमेंट करना शुरू कर दिया। दुर्गा शक्ति की टीम लड़कों द्वारा की जा रही इस हरकत को देख रही थी जिन्होंने लड़कों को मौके से काबू कर लिया।

 

मनचलों को महिला थाना लाया गया और उनके माता-पिता को थाने बुलाकर उनके लड़कों द्वारा की है इस नीच हरकत के बारे में उन्हें बताया। थाना प्रभारी ने लड़कों को समझाया कि उनकी वजह से लड़कियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनकी वजह से लड़कियों के माता-पिता उन्हें स्कूल भेजने से झिझकते हैं। लड़कों द्वारा की जाने वाली इस प्रकार की छिछोरी हरकतें लड़कियों को आहत करती हैं इसलिए ध्यान रहे कि आगे से इस प्रकार की हरकतें ना करें अन्यथा उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *