Breaking News
777d1410 84c7 4a75 90c0 b030119fe404

दांत चिकित्सा का शिविर लगाया गया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट777d1410 84c7 4a75 90c0 b030119fe404

फरीदाबाद:बाल संस्कार शिविर का समापन बहुत ही सुंदर ढंग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम एवं देश भक्ति के गीत किरण की मधुर स्वर में सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। विद्यार्थियों के लिए दांत चिकित्सा शिविर लगाया गया था जिसमें 4 डेंटिस्ट डॉ द्वारा 75 बच्चों का चेकअप किया गया मेडिकल सलाह भी प्रदान की गई सभी डॉक्टर्स को सर्टिफिकेट भी दिए गए।

शाखा सचिव विनीता गुप्ता द्वारा सभी बच्चों को टूथपेस्ट-टूथब्रश उपहार स्वरूप दिए गए आज शिविर के समापन अवसर पर प्रांतीय महिला संयोजिका रेणु गर्ग ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई एवं विद्यार्थियों को परीक्षा में स्ट्रेस-फ्री कैसे रहे।

इसकी बहुत उपयोगी टिप्स दिए साथ ही विद्यार्थियों में टाफियां भी वितरित की। प्रांतीय महिला संयोजिका रेनू गर्ग का शिविर में आगमन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार।

शाखा सचिव विनीता गुप्ता के विशेष सहयोग से आज शिविर के अंतिम दिन तेरापंथ समाज महिला मंडल की कुछ बहनों ने 45 विद्यार्थियों को गर्म जर्सीयां वितरित की सभी बहनों के सहयोग और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार संस्कार शाखा परिवार के सभी सदस्यों का भी शिविर के समापन अवसर पर आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *