Breaking News
8d33632d c6bd 43dd aa29 939666036531

परीक्षा केन्द्रों पर धारा-144 होगी लागू:अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता

 

फरीदाबाद से बी.आर, मुराद की रिपोर्ट8d33632d c6bd 43dd aa29 939666036531

फरीदाबाद:एडीसी अपराजिता ने कहा कि 3 व 4 दिसम्बर को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसको लेकर एसडीएम पंकज सेतिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नेत्रहिन विद्यार्थियों को 20 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा जबकि महिलाओं के लिए बिन्दी,मांग सिंदूर व मंगलसुत्र डालने की परीक्षा केन्द्रों पर छूट रहेगी।परीक्षा को नकल रहित,पारदर्शी व व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर 27 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

परीक्षाओं के मद्देनजर परीक्षा केन्द्रों पर धारा-144 लागू होगी। जिला सभी प्रशिक्षण संस्थान/कोचिंग सैन्टर बन्द रहेंगे। तीन व चार दिसम्बर को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में सम्बन्धित विभागों,प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया में यह जानकारी दी गई ।

अतिरिक्त उपायुक्त ने एचटेट परीक्षा को नकल रहित,पारदर्शी व व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारियों की डयूटियां निर्धारित करते हुए एसडीएम बङखल पंकज सेतिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

उन्होंने कहा कि तीन दिसम्बर को यह परीक्षा सांय 03:00 बजे से साढ़े 05:00 बजे तक तथा चार दिसम्बर को सुबह 10:00 बजे से साढ़े 12:00 व सांय सत्र में 03:00 बजे से साढ़े 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा का आर्ई स्केन किया जाएगा। बोर्ड की हिदायत अनुसार नेत्रहिन विद्यार्थियों को परीक्षा में 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाए।

महिलाओं को परीक्षा केन्द्र में मंगलसुत्र,मांग सिंदूर तथा बिंदियां लगाने की कोई पाबंधि नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे न केवल लगे होने चाहिए बल्कि प्रत्येक कैमरा चालू हालात में होना चाहिए। सभी परीक्षा केन्द्रों पर बायोमैट्रिक हाजिरी तथा जैमर की व्यवस्था रहेगी। इस परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तमाम प्रकार की तैयारियां पूर्ण की जा रही है।

उन्होंने परीक्षा को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में भी विस्तार से बताया और कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार हर नियम की पालना हर हाल में होनी चाहिए।अतिरिक्त उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा को नकल रहित करवाने को लेकर सिक्योरिटी में कोई ढील बर्दास्त नही की जाएगी।

इसको लेकर डयूटी पूरी मुस्तैदी व जिम्मेवारी के साथ निभाना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि सांय के सत्र में परीक्षार्थी 12 बजकर 50 मिनट से दो बजे तक परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश कर सकते है। इसी प्रकार सुबह के सत्र में परीक्षार्थी 09:00 बजे तक परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश कर सकेंगे,वे अपने साथ मोबाईल फोन व अन्य किसी भी प्रकार का इलैक्ट्रोनिक डिवाईस लेकर नहीं जा सकते है।

परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। इस बैठक में परीक्षा के नोडल अधिकारी एसडीएम बङखल पंकज सेतिया,एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद,डीसीपी सतपाल सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी मुनेष चौधरी,प्रशिक्षण संस्थानओं के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *