Breaking News
a58b3f5b 5546 4420 bb5c 560bac360024

व्हील चेयर अमित कुमार गुलिया संपदा अधिकारी एचएसवीपी को भेंट की:देओल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टa58b3f5b 5546 4420 bb5c 560bac360024

फरीदाबाद:फीवा के महासचिव गुरमीत सिंह देओल ने बताया कि फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की धर्म पत्नी निर्मला देवी एवं अमोलिक ग्रुप के निर्देशक हितेश चौधरी के कर कमलों द्वारा एक व्हील चेयर अमित कुमार गुलिया संपदा अधिकारी एचएसवीपी सेक्टर-12 को भेंट की क्योंकि एचएसवीपी संपदा कार्यालय कार्यालय सेक्टर-12 फरीदाबाद में प्लाट धारको को अपनी संपत्ति से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए सिंगल विंडो पर बायोमेट्रिक इत्यादि के लिए आना होता है।

अक्सर कुछ वरिष्ठ नागरिक महिला एवं पुरुष दिव्यांग या किसी कारणवश बीमार या दुर्घटनाग्रस्त भी होते हैं।

ऐसे में उनका पैदल चलकर सिंगल विंडो तक आ पाना कठिन होता है। इन समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए ही हमारी संस्था फीवा ने एक व्हीलचेयर इन लोगों की सुविधाओं के लिए आज 23 नवंबर को देने का कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय पहले ही ले लिया गया था।‌

इस अवसर पर फीवा प्रधान अकाश गुप्ता, महासचिव गुरमीत सिंह देओल, कोषाध्यक्ष सिंह शेखावत,हंसराज अहूजा,रोहतास चहल,भीम अरोड़ा,उमाशंकर गर्ग,राजवीर मनमोहन सिंह,कपिल जिंदल, अशोक कुमार,योगेश खुराना व अंकित मलिक आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *