Breaking News

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा वार्षिक निरीक्षण के क्रम में परेड की ली गयी सलामी एवं पुलिस लाइन्स के सभी कार्यालयों का किया गया निरीक्षण

03 दिवसीय अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर श्री अखिल कुमार द्वारा देवरिया पुलिस के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में आज दिनांक 18.11.2022 को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा की उपस्थिति में पुलिस लाईन के परेड ग्राउड में परेड की सलामी ली गयी तत्पश्चात पुलिस आवासीय परिसर, प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्द, सस्त्रगार, परिवहन शाखा, यू0पी112 परिवहन शाखा,भोजनालय, बैरक,केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, जनपद नियंत्रण कक्ष, यू0पी0112 कार्यालय/आरओआईपी, पोलनेट केंद्र का किया गया निरीक्षण एवं दिये गये उचित दिशा-निर्देश।


इसके उपरान्त पुलिस लाईन के प्रेक्षागृह में जनपद के समस्त थानों से आये पुलिस कार्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन किया गया। जिसमें कुल महिला आरक्षी-35, आरक्षी-86, मु0आ0-21,उ0नि0-28 ने सम्मेलन में भाग लिया,उनकी समस्याओं को पुछा गया एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित को उचित दिशा-निर्देश दिये गये। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा उनके कर्तव्यों के प्रति उचित दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री विनय कुमार यादव, रिजर्व निरीक्षक पंकज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *