Breaking News

श्याम मंदिर में हुए श्री राम-भरत मिलाप पर सबकी आखों में उमड़ा प्रेम का अंबार

#रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद में 17 अक्टूबर से चल रहे श्री रामलीला मंचन का कार्यक्रम कल रावण वध, राम-भरत मिलाप व राम के राज्याभिषेक के साथ समाप्त हो गया।बताते चले कि हिन्दु कल्याण मंच द्वारा आयोजित श्री राम लीला मंचन का आगाज 17 अक्टूर को श्रीराम के जन्म से प्रारम्भ हुआ था जिसमे श्री रामजन्म, धनुष यज्ञ, सीता विवाह, दशरथ मरण, राम बनवास, सुर्पखा का नाक कटना, सीता हरण, सुगीव से मित्रता, लंका दहन, अंगद- रावण संवाद ,रावण बध व श्याम मंदिर में हुये भरत मिलाप सहित श्रीराम के राज्याभिषेक को बड़े ही मार्मिक व आध्यात्मिक ढंग से कमानी धर्म शाला मे अपार जन-समूह की उपस्थिति में दिखाया गया।

IMG 20221022 WA0013मंच द्वारा समय-समय पर सिसवा के गणमान्य व्यक्तियों व कुछ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस मंचन में कलाकारों ने रामायण के हर एक चरित्र को यर्थात रूप देने की कोशिश की थी जिसे सामाजिक लोगों के द्वारा सराहा व आध्यात्मिक नजरों से देखा गया क्योंकि यह मंचन गावों के रामलीला से बिल्कुल भिन्न था।

IMG 20221022 WA0016प्रसिद्ध समाज सेवीयों जिनमें पंकज तिवारी, अमित अंजन, धीरज तिवारी, नीरज तिवारी, अविनाश चौरासिया,गिरजेश जायसवाल, राजन विश्वकर्मा, सोमनाथ चौरसिया, अनुप सोनी,गिरजेश जायसवाल, मनोज रौनियार तथा मीरा बाई के सभासद अश्वनी रौनियार सहित तमाम अन्य गणमान्य लोगों ने इस मंचन की भूरी-भूरी प्रशंशा की। श्री राम लीला के इस मंचन में प्रमोद मद्धेशिया, नीतेश श्रीवास्तव, विकाश जायसवाल, दीपक जायसवाल, सुरेश खरवार ,शम्भु सोनी, विजय शर्मा,अमित अंजन,अंकित लाठ, व संदीप मिश्र की विशेष भूमिका रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *