Breaking News

राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का शानदान प्रदर्शन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट30 3

फरीदाबाद:जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए,फरीदाबाद के खिलाड़यों ने आईआईटी (बीएचयू),वाराणसी के वार्षिक खेल उत्सव‘स्पर्धा’तथा बिट्स, पिलानी (राजस्थान) के वार्षिक खेल में ‘बोसम’ के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं की टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शानदान प्रदर्शन किया है तथा विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है। कुलपति प्रो.एस.के. तोमर और कुलसचिव डॉ. एस.के.गर्ग ने विश्वविद्यालय की टीम और सहयोगी स्टाफ को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने डीन छात्र कल्याण कार्यालय तथा खेल अधिकारी डॉ.सुनीता कोक के प्रयासों की भी सराहना की। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के 24 सदस्यीय दल ने 14 से 16 अक्टूबर,2022 तक आईआईटी,वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता ‘स्पर्धा’ में भाग लिया।

प्रतियोगिता में देशभर के आईआईटी और एनआईटी सहित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के 1800 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विश्वविद्यालय की टीम ने कबड्डी,पावरलिफ्टिंग,बॉक्सिंग और शतरंज प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मनोज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इसी तरह पांच सदस्यीय शतरंज टीम ने रजत पदक जीता। व्यक्तिगत खेलों में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले हर्ष, हिमांशु और कुनाल ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीते,और भरत और अमन ने पावर-लिफ्टिंग में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते।

विश्वविद्यालय की 26 सदस्यीय टीम ने 14 से 18 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित बिट्स पिलानी के बोसम खेल उत्सव मेंएथलेटिक्स,वॉलीबॉल, बैडमिंटन और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया और टीम ने 12 पदक जीते।

टीम के खिलाड़ी यशराज ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण और शाॅर्ट पुट में रजत और डिस्कस थ्रो में रजत पदक, विजय ने 100 मीटर,200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक,अभिषेक ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य और चितरंजन ने 5 किमी और 3 किमी दौड़ में कांस्य पदक जीता। एथलेटिक टीम ने भी 4 गुणा 100 मीटर और 4 गुणा 400 रिले दौड़ में कांस्य पदक जीते और देव ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *