Breaking News

अमित शाह की रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट29 2

फरीदाबाद:भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 अक्टूबर को फरीदाबाद में आ रहे हैं। अमित शाह फरीदाबाद के सेक्टर-12 में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे जिसके संयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे।

अमित शाह सूरजकुंड रोड स्थित होटल राजहंस में यात्री आवाज करेंगे और वहीं पर देश के सभी राज्यों के गृह मंत्रियों एवं कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री के फरीदाबाद दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सेक्टर-12 में आयोजित रैली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह भाजपा सरकार के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने के उपलक्ष में उपलब्धियों का गुणगान करेंगे।

रैली की सफलता एवं अमित शाह के फरीदाबाद दौरे को देखते हुए बुधवार को बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा के निवास पर जिले के सभी कार्यकर्ताओं,मंडल अध्यक्षों एवं मंडल के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। बैठक को केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सम्बोधित किया।

जबकि इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संदीप जोशी,जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,पं.सुरेन्द्र शर्मा,हरेन्द्र भड़ाना,अमित आहूजा,सतेन्द्र पांडे आदि के अलावा सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में उन्होंने रैली की तैयारियों,रैली की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। केंद्रीय गृहमंत्री फरीदाबाद दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह एवं उमंग देखने को मिला।

इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में देश के गृहमंत्री अमित शाह फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के सेंटर सेक्टर-12 में एक विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। रैली में भाजपा सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।

इस मौके पर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है,जिसमें कोई भाई-भतीजावाद,वंशवाद नहीं है।

पार्टी का सर्वप्रथम एजेंडा है राष्ट्र के लिए काम करना और राष्ट्र के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं से जनसभा के लिए आह्वान किया जाता है।

उन्होंने जानकारी देते हुए कि फरीदाबाद की पावन भूमि पर केन्द्रीय गृहमंत्री आ रहे हैं और पहली बार देश के सभी राज्य के गृह मंत्रियों एवं मुख्यमंत्रियों की एक मीट का आयोजन किया गया है।

इससे फरीदाबाद शहर एवं पूरे प्रदेश का महत्व बढ़ता है और हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे कार्यकर्ता एवं पार्टी के सिपाही उनके फरीदाबाद दौर को सफल बनाएंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भी विश्वास दिलाया कि हम तन्मयता से जन सभा को कामयाब करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *