Breaking News
IMG 20221003 200827

भाई बहन की हुई मौत से घर में मचा कोहराम

Ibn24×7news

पनियरा– महराजगंज
महराजगंज
जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कामता बूजुर्ग मे एक पोखरी में डूबने से महेंद्र वर्मा के दोनो बच्चे एक आठ वर्ष की लड़की तथा एक छः वर्ष के लड़के की मौके पर मृत्यु हो गई है। इस बाबत बताया जा रहा है
कि बच्चे खेलते हूए पोखरी के तरफ गये थे और छोटा लड़का पोखरी में गिर गया तो अपने भाई की जान बचाने के लिए उसकी बहन भी पोखरी में कूद गई और उसको बचाने के चक्कर में अपनी भी जान गवां दी ।कुछ समय बाद घर के लोग दोनो बच्चों की खोजबीन करने लगे लेकिन कहीं नहीं पता चला ऐसे में शक के आधार पर उस बगल के पोखरी में खोजबीन करना सुरू कर दिया और गहरे पानी के अंदर बच्चोँ के शरीर में पैर लगा तो दोनों को बाहर निकाला गया और आनन फानन में डाक्टर के पास ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।

मृत्यु की बात सुनकर घर में कोहराम मच गया और घर के लोगों का रो रो कर बूरा हाल हो गया है । मौके पर पहूचे पनियरा थानाध्यक्ष ने घर के लोगों से पूछताछ की कि आप लोग शव का पोस्टमार्टम करवायेंगे या नहीं । परिवार के लोगो का कहना है कि हमको पोस्टमार्टम नहीं करवाना है तो पनियरा थानाध्यक्ष ने पंचनामा बनवाकर शव को परिवार को सौंप दिया।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *