Breaking News

गौसेवा कर किया वृक्षारोपण

लंपी संक्रमण के रोकथाम में राज्य सरकार पूर्णतः विफल – श्रवणसिंह राव बोरली

मनीष दवे IBN NEWS

जालोर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारम्भ हुए भाजपा के सेवा पखवाडा कार्यक्रम के सातवंे दिन शुक्रवार को भीनमाल शहर में गौसेवा कर वृक्षारोपण किया गया। पिछले सांत दिनों से चल रहे इस सेवा पखवाडा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जिले भर में विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्राणीमात्र की सेवा की गई एवं पर्यावरण, जल सहित गौवंश सरंक्षण के कार्य भी किए गए।

भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली में बताया कि सेवा पखवाडा के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यकर आमजन को राहत देने का प्रयास कर हैं, लेकिन सरकार द्वारा लंपी संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। प्रबंधन के अभाव में आज लंपी संक्रमण तीव्र गति से फैल रहा हैं, जो गोसेवकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ हैं। कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर आमजन को वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया।

 

इस दौरान जालौर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सांवलाराम देवासी, जिला उपाध्यक्ष ठाकराराम मेघवाल, भीनमाल नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, नेता प्रतिपक्ष प्रवीण एम दवे, जुंजाणी मंडल अध्यक्ष टीकमसिंह राणावत, भाजपा वरिष्ठ बद्रीनारायण गौड, शेखर व्यास, जोरावरसिंह राव, भरतसिंह भोजाणी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश जांगु, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव, भरतसिंह लोल, भीनमाल विधानसभा विस्तारक देवाराम सुथार, श्रवण जीनगर, विक्रमसिंह ईराणी, संतोष सोनी, महादेवाराम घांची, विकास सोलकी, वचनाराम पुरोहित, कुलदीप याज्ञी, चंदनसिंह सोलंकी, इंदरसिंह राणावत, रामलाल पुरोहित, नरपतसिंह लोल, सुरेश वोरा, चंदनसिंह भोजाणी, सांवलसिंह राव, अमरसिंह, पारस सोनी, मोहनलाल माली, बाबुलाल माली, नटवर त्रिवेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *