Breaking News

साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी गाड़ी ,सवार सहित सभी यात्री घायल

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र केअंतर्गत पढ़िया ताल मंदिर से पहले बृजलाल स्मारक महाविद्यालय गेट के सामने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार गड्ढे में जा गिरी और कार सवार सभी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पढ़िया ताल मंदिर के निकट बृजलाल स्मारक महाविद्यालय गेट के सामने मेन रोड के दाहिने किनारे पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार गड्ढे में जा गिरी और कार सवार सभी व्यक्ति घायल हो गए ।ख़बर लिखें जाने तक लोगों की पहचान नहीं हो पायी थी। मारुति स्विफ्ट डिजायर कार जिसका नंबर यूपी56 ए०एन० 8871 है सुबह करीब 10 बजे नौतनवा से चली और किसी कार्य हेतु महाराजगंज जाने वाली थी लेकिन कॉलेज गेट के सामने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि कार में सवार चार व्यक्ति घायल हैं सभी को इलाज के लिए भेज दिया गया है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *