Breaking News

देवरिया जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, अन्न योजना के अन्तर्गत14 सितंबर से 20 सितंबर के मध्य होगा निःशुल्क वितरण

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुभाष चंद्र

देवरिया, (सू0वि0) 13 सितंबर। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, अन्न योजना के अन्तर्गत माह जुलाई 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (चावल) का माह सितम्बर, 2022 में 14 सितंबर से 20 सितंबर के मध्य निःशुल्क वितरण कराये जाने का निर्देश आयुक्त, खांद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिया गया है। जिसके अन्तर्गत वितरण कार्य किया जाएगा।
वितरित होने वाली वस्तुए एवं मात्रा के संबंध में उन्होंने बताया है कि अन्त्योदय कार्ड एवं पात्र गृहस्थी कार्ड में सम्मिलित प्रत्येक यूनिट (व्यक्ति) के सापेक्ष 05 कि०ग्रा० खाद्यान्न (चावल)निःशुल्क वितरित किया जायेगा।
जनपद के समस्त कार्डधारकों को उन्होंने अवगत कराया है कि अपने उचित दर दुकान से उपरोक्तानुसार मात्रा में आवश्यक वस्तुए (चावल) उपरोक्त निर्धारित समयावधि में निःशुल्क प्राप्त करें।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *