Breaking News

देवरिया – छात्रों को लेकर स्कूल जा रही वैन अनियंत्रित होकर पलटी

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में छात्रों को लेकर स्कूल जा रही वैन सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वैन में सवार छात्रों को हल्की चोटें आई। बच्चों को पुलिस ने घर भिजवा दिया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के तेनुआ में एक निजी विद्यालय संचालित हाेता है। बच्चों को ले आने व ले जाने के लिए स्कूल की तरफ से वैन रखा गया है। सोमवार की सुबह खुखुंदू व आसपास के गांवों के बच्चों को ले आने के लिए विद्यालय का मैजिक वाहन गया था। अचानक बाइक सामने आने के चलते स्कूली वाहन गड्ढे में पलट गया। इसके बाद छात्र चिल्लाने लगे। आसपास के लोग पहुंचे और छात्रों को वाहन से वाहन निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को निजी अस्पताल पहुंचाया और उनका उपचार कराकर घर भेज दिया। उधर दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन में 17 बच्चे सवार थे चालक की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है दुर्घटना के बाद बच्चों के बचाने में सभी जुट गए। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि बच्चों को हल्की चोटें आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *