Breaking News

फरीदाबाद – बड़खल विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होंगे विकास के नए आयाम:सीमा त्रिखा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका सीमा त्रिखा ने सोमवार को सेक्टर-48 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आरएमसी रोड़ का उद्घाटन स्थानीय निवासियो से कराया। इस मौके पर विधायिका सीमा त्रिखा ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र के किसी भी क्षेत्र में कहीं भी जो समस्या होगी। उसका तुरंत समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक समान रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में सुधारीकरण के लिए बुनियादी रूप से कार्य किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एक स्वरूप से पूरे प्रदेश में काम कर रही है। उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे काम करने का जो आशीर्वाद दिया। उसमें कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होने कहा कि बड़खल विधानसभा में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा,क्षेत्र को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी,वहां कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र की जो अन्य सडक़ें टूटी हुई हैं उन सडक़ों पर भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जहां कहीं भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं, वो संपर्क करें। जल्द से जल्द वहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर सत्येंद्र पांडे, पंडित सुरेंद्र शर्मा,सूर्य प्रकाश सिंह,ओमप्रकाश ढींगरा,संजय महेंद्रु,कर्मवीर बैसला,मुरारी लाल गर्ग,अशोक शर्मा,राकेश भंडारी, नितेश भड़ाना,राजकुमार अरोड़ा, राजेश सिंह,कपिल शर्मा,सुशील सेतिया,शोभा पांडे,गुलशन भारद्वाज,रामपाल भारद्वाज, पंडित वतन शर्मा,डॉ.विपिन शर्मा, सतीश टिकानिया,राजेश सिंह, जगमोहन शर्मा,अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261116 WA0009

वाहन चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *