Breaking News

क्राइम ब्रांच की टीम ने गौ तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने गौ तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुबारिक उर्फ मंटर नहूं जिले के गांव रोजका मेव का रहने वाल है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को थाना धौज के गौ तस्करी के मुकदमें में प्रोडक्शन पर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर मामले की पूछताछ की गई। आरोपी ने 8 फरवरी को अपने साथी बल्लू, साईद उर्फ खुबी,खालिद,तसलीम और याया व अन्य के साथ मिलकर अवैध हथियार से थाना धौज के एरिया में गौ तस्करी की थी। जिसमें 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी बल्लू से देसी कट्टा और एक जिन्दा रोंद बरामद किया जा चुका है। आरोपी पहले भी गौ तस्करी के मुकदमें में जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *