Breaking News

आर०पी०आई०सी०स्कूल मे आयोजित हुई विशेष विज्ञान प्रदर्शनी

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महाराजगंज
सिसवा बाजार मे स्थित RPIC स्कूल मे भव्य रूप से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ । इस प्रदर्शनी मे क्लास 6 से 12 तक के विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया तथा 350 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया ।

IMG 20220820 162602

IMG 20220820 WA0054इन साइंस प्रोजेक्ट को देखने हेतु आये हुए सैकड़ो लोगो ने विद्यार्थियो के हुनर की बहुत तारीफ़ की ।आयोजन मे मुख्यअतिथि के रूप मे जिलाधिकारी महराजगंज सत्येंद्र कुमार उपस्थित रहे ।

IMG 20220820 WA0055 1विशिष्ठ अतिथि के रूप मे जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार वाचस्पति सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे एवं पुर्व ब्लाक प्रमुख कैप्टन मानवेन्द्र उपस्थित रहे ।

IMG 20220820 WA0025

विज्ञान से सम्बंधित प्रस्तुतियों के अतरिक्त आर्ट एवं क्राफ्ट के प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत हुए । लोगो द्वारा कई विशेष प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए बोला गया कि यह आने का भविष्य का स्वरुप है ।

IMG 20220820 WA0055

IMG 20220820 162614

इन विशेष प्रोजेक्ट मे ख़राब सामग्री से बिजली बनाना, हाईड्रोफोनिक फार्मिंग जिसमे कम पानी के उपयोग से खेती करना बताया गया, भविष्य के शहरो का स्वरुप, रॉकेट ला मॉडल, प्लास्टिक से LPG गैस बनाना, रोबोट, पानी की टंकी भरने पर अलार्म का बजना, बॉम को पकड़ने की मशीन, स्मार्ट हेलमेट जो कई तरह की सुविधाओ से युक्त है एवं अन्य कई प्रकार के विज्ञान प्रोजेक्ट एवं प्रकृति के साथ साथ कई विज्ञान के नमूनों को प्रस्तुत करना रहा ।

 

 

 

इन प्रोजेक्ट को विद्यालय के विद्यार्थी अभिनव सिंह, अर्पित कुशवाहा, शिवम् गौण, आदर्श मिश्रा, आफताब अली, सूर्यांश सिंह, सत्यम गुप्ता, विवेक जायसवाल, सोनू कुमार, विवेक कुशवाहा, सानिया निशा, राज लक्षमी मणि त्रिपाठी, कनक त्रिपाठी, अलीशा फातिमा, अंशिका सिंह, वर्षा मद्धेशिया, स्वेता कुशवाह, महेनुर परवीन, सलोनी गौण, महक मद्धेशिया,शिवम् गुप्ता, मृतुन्जय यादव, पंकज कुशवाहा, सर्वेश गुप्ता, अनिकेत दुबे, जावेद अली, ओमजी जयसवाल, अभिजीत पाण्डेय एवं कई विद्यार्थियो ने बनाया था।प्रोजेक्ट को देखकर जिलाधिकारी द्वारा विद्यार्थियो को सराहना की गयी तथा आगे और बेहतर करने हेतुप्रोत्साहित भी किया गया । कार्यक्रम मे विद्यालय प्रबंधक डॉ पंकज तिवारी द्वारा बुके देकर तथा शाल के साथ सम्मानित किया गया एवं विद्यालय संचालक ई. नीरज तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह दिया गया । विद्यालय सह संचालक एवं भाजपा नेता धीरज तिवारी द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित करने का कार्य हुआ । आये हुए अतिथियों ने जागरूकता दिखाते हुए कई प्रकार के प्रश्नो को विद्यार्थियो से पूछा जिसका जवाब अच्छे तरीके से विद्यार्थियो ने देते हुए प्रोजेक्ट का उपयोग भी बताया । आयोजन मे अन्य सम्मानित अतिथिगण अंकित सिंह, पं. अवधेष चौबे, ओ ए जोसफ, विवेक चौरसिया, शिवजी सोनी, पूनम प्रभा सोनी, आलोक शर्मा, सोमनाथ चौरसिया, मनोज केशरी,शशिकला सिंह, रौशनी केशरी, शुभ्रा जायसवाल, सत्यप्रकाश तिवारी, कृष्ण मुरारी सिंह, मुकेश जायसवाल, विश्राम तिवारी, रजनीश केडिया, शम्भु मद्धेशिया, विक्की सिंह, संजय गुप्ता, राजेंद्र केशरी, लक्षमण तुलस्यान, सुरेन्द्र मल्ल, नागेन्द्र मल्ल, संदीप कुमार, कुशुम सिंह, लल्ले सिंह, कुशुम सिंह, जे पी इंटर कॉलेज प्रबंधक चन्दन कुमार, नीलेश मिश्रा एवं अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *