Breaking News

ग्राम पंचायत मुडिला (खुटहा) बाज़ार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिये मुख्यमंत्री को सौपा गया ज्ञापन

Ibn24×7news
महराजगंज
ग्राम पंचायत मुडिला को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए क्षेत्र के जिम्मेदार समाजसेवीयों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर उनका ध्यान उक्त ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में करने की कोशिश की है।

IMG 20220819 WA0053मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि सादर अवगत कराना है कि विकास खण्ड सदर तहसील सदर जनपद-महराजगंज के अन्तर्गत एक बहुत ही पुरानी मुडिला(खुटहा ) बाज़ार है जहाँ पर जनपद के अलावा अन्य जनपदों के व्यावसायी यहाँ पर साप्ताहिक बाज़ार सोमवार व शुक्रवार को अपना व्यवसाय करने आते जाते रहते है ।इस नगर में शिव मन्दिर विशाल विरेन्दे पोखरा व बाबा निरकेवल दास की कुटी श्रद्धालुयों के लिए आकर्षक एवं श्रद्धा के केन्द्र है जहाँ पर प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए आते जाये हैं। यहाँ पर तमाम व्यासायिक प्रतिष्ठाने, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ बडौदा, पुलिस चौकी, पशु अस्पताल, इंटर कालेजें, आदि व्यवसाय एवं शिक्षा से सम्बन्धित प्रथिष्ठाने स्थापित है इस बाज़ार के सटे ग्रामों जैसे- खुटहा, बरवा फहीम, सराय खुटहा उर्फ लखराव, हसखोरी महुअवा, खजुरिया, जो इस बाज़ार से एक किलोमीटर सटे सीमाओं से मिलान करते हैं इन ग्राम सभायओ को समिल्लित कर विकास की दृष्टिकोण से इसे नगर पंचायत का दर्जा दिया जा सकता है जिससे यहाँ पर विकास, व्यवसाय व धार्मिक स्थलों के विकास से उनकी महत्वा और बढ़ सकती है।अतः आप श्रीमान जी से अनुरोध है की इस क्षेत्र के विकास और धार्मिक स्थलों की
महत्वता को विकसित करने के लिए नगर पंचायत का दर्जा दिलाना जनहित में जायज है।जिससे आपकी कृपा से इस क्षेत्र के सम्पूर्ण व्यवसायी व शिक्षक समाज के साथ-साथ इस क्षेत्र की जनता आपकी आजीवन ऋणी रहेगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *