Breaking News
WhatsApp Image 2022 08 15 at 5.41.18 PM

अमृत महोत्सव के रुप में मनाया स्वतंत्रता दिवस

पारोली। आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय,पारोली द्वारा 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अमृत महोत्सव के रुप में मनाया गया। विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महावीर जी काबरा, उपाध्यक्ष श्री राधाकिशन जी लढा, कोषाध्यक्ष श्री श्रवण जी पालीवाल एवं प्रधानाचार्य जी द्वारा 7.15 बजे ध्वजारोहण एवं विद्या मंदिर के भैया -बहिनों द्वारा परेड की गयी।

सभी अतिथियों द्वारा माता सरस्वती एवं भारत माता के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भैया-बहिनों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गयी।इस अवसर पर समिति सदस्य अशोक जी शर्मा, प्रहलाद जी बाहेती, कैलाश जी सेन, किशोरजी शर्मा, आशीष जी शर्मा, पप्पू जी प्रजापत, महावीर जी धाकड़,अशोक जी शर्मा, विद्या मंदिर के पूर्व छात्र श्रीराम धाकड़, राहुल प्रजापत और सभी भैया -बहिन उपस्थित थे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *