Breaking News

फरीदाबाद – क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार,मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रो के द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी सेटी मलिक की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विवेक है आरोपी उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गांव दुर्जनापुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित नाइट डोमिनेशन के दौरान थाना सेक्टर-31 के चोरी के मुकदमें में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को लॉकडाउन के दौरान चोरी किया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *