Breaking News

हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा, छात्राओं ने स्वयं बनाए ध्वज

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी नं-3 में हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने स्वयं राष्ट्रीय ध्वज बनाएं। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है। राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर सभी देशवासी विभिन्न प्रकार के देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। तिरंगा हमारी देश की स्वतंत्रता का प्रतीक है। भारतीय ध्वज संहिता राष्ट्रीय ध्वज के प्रदर्शन के लिए सभी कानूनों,परंपराओं,प्रथाओं और निर्देशों को एक साथ लाती है। यह निजी,सार्वजनिक और सरकारी संस्थानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रदर्शन को7 नियंत्रित करता है। भारतीय ध्वज संहिता 26 जनवरी 2002 को प्रभावी हुई थी। देश में अब पॉलिएस्टर के साथ ही मशीन से बने ध्वज से बने राष्ट्रीय ध्वज को भी अनुमति दी गई है। अब राष्ट्रीय ध्वज केवल हाथ से या मशीन से ही नही बल्कि कपास,पॉलिएस्टर,ऊन, खादी की पट्टी आदि से भी आकर्षक राष्ट्रीय ध्वज बनाएं जा रहे हैं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि अध्यापक संजय मिश्रा,अध्यापिका रेखा, इंदु बाला सहित सभी ने छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज को घर घर फहराने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी छात्राओं का सुंदर और आकर्षक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाने के लिए सभी छात्राओं का अभिनंदन किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *