Breaking News

फरीदाबाद – आम आदमी पार्टी में मिलेगा महिलाओं को पूरा मान-सम्मान : प्रिया चौधरी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शनिवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथी के रुप में प्रिया चौधरी हरियाणा सह प्रभारी एवं मीनू चौधरी दक्षिणी जोनअध्यक्ष उपस्थित रही। बैठक कि अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना एवं भीम यादव ने कि। बैठक को सबोंधित करते हुए हरियाणा महिला सगंठन मत्री प्रिया चौधरी ने कहा कि महिला कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाये और अरविंद केजरीवाल जी कि नितियो को घर-घर पहुंचाये। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार व पंजाब सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। जिससे महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। उन्होने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि नगर निमग चुनावो में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की शुरुआत फरीदाबाद नगर निगम से ही होगी और जो कार्य दिल्ली की गरीब जनता के लिए किए हैं, वही सारे कार्य हरियाणा की जनता के लिए भी किये जायेंगे। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में मिशन मोड में जुट जाए। इस मौके पर उनका साथ देते हुए महिला साउथ जोन कि अध्यक्ष मीनू चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मजबूती से पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर तैयारी कर दी गई हैं और लगभग सभी वार्डों में उम्मीदवारों को तैयार किया जा रहा है, पार्टी नेतृत्व के आदेशानुसार उम्मीदवारों की घोषणा कर उनको मैदान में उतारा जाएगा। उन्होने कहा पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी की धूम मची हुई है। वर्तमान समय मेंं हरियाणा में अगर विपक्ष की भूमिका में कोई है,तो वह केवल आम आदमी पार्टी है। उन्होने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों,बढ़ती मंहगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के चलते आज प्रदेश की जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम करने को मजबूर है। पार्टी में लगातार लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व एवं डॉ. सुशील गुप्ता के मार्गदर्शन में लोग अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मंजू गुप्ता ने कहा कि अब यह साफ हो चुका है कि आने वाले नगर निगम चुनावों में पार्टी उभरकर आएगी और 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सत्ता हासिल करेगी। उन्होने कहा की हम उम्मीद करते है की आने वाली सरकार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की होगी। जिस प्रकार से बिजली,पानी,शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। जब से पंजाब के लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के मॉडल को अपनाया है, पूरे हरियाणा में आप पार्टी की सुनामी चल पड़ी है। आज प्रत्येक नागरिक हरियाणा सरकार की नीतियों से आहत है और दिल्ली की तर्ज पर सुविधाएं पाना चाहता है। इस मौके पर अनिता सिंह, सपना गुप्ता,रमा तिवारी,मंजू सांखला,सुरेंदर कोर,खुशी ठाकुर, सोनिया कथूरिया,निशा खेरलिया, इंदु कुमारी,परमजीत कौर, सलमा,काजल अंजू लोहिया आदि उपस्थित रही।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *