Breaking News

फरीदाबाद – पं.चंद्रशेखर के आदर्शाे पर चलने का युवा ले संकल्प:सुरेंंद्र शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सेक्टर -2 शहीद पं.चन्द्रशेखर आजाद स्मारक पार्क व चौक बल्लभगढ़ फरीदाबाद पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर शत शत नमन कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद युवाओं के प्रेरणास्रोत तथा भारत माता के सच्चे सपूत और आजादी के दीवानों के भामाशाह थे। देश की आजादी के लिए उन्होंने हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी,हमें उनके आदर्श मार्ग का अनुसरण करना चाहिए हम उन्हीं की कुर्बानियों की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर पं.टिपरचंद शर्मा, दयाचंद पार्षद,पं.हरीश पाराशर एडवोकेट,पं.कृष्ण पाराशर एडवोकेट,पं.कर्ण पाराशर इंजिनियर,पं.राजू दादा,पं.कैलाश, दादा पं.मोहित,अंकित,साहिल, अनुराग,रामजीलाल,शिवकुमार, देवराज,किशोर शर्मा,ललित, चिकु,रिषी,राजू,अवधेश,पवन, गंगाराम शंकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *