Breaking News

फरीदाबाद – स्नैचिंग,लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियो को क्राइम ब्रांच टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह की टीम ने 2 स्नैचिंग, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सूरज और हेमन्त का नाम शामिल है। आरोपी सूरज फरीदाबाद के सेक्टर-55 का तथा आरोपी हेमन्त फरीदाबाद के जीवन नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से आरोपी सूरज को एनआईटी के बांके बिहारी चौक से देसी कट्टा व जिंदा रौंद सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध हथियार की धाराओं में मुकदमा कर गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज ने पूछताछ में अन्य वारदात का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल अपने साथी आरोपी हेमन्त का नाम बताया जिसको जीवन नगर गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज से एक जिन्दा रोंद के साथ देसी कट्टा बरादम हुआ है। आरोपियों से पूछताछ में थाना मुजेसर में 2, तथा 1-1 थाना एनआईटी, एसजीएम और सेक्टर-17 में लूट और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियो पर पूर्व में भी लडाई-झगडे,स्नैचिंग, चोरी व अवैध हथियार के 5 मुकदमें दर्ज है। आरोपियो से मामलों में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261011 WA0001

पारिवारिक रंजिश के चलते वली मोहम्मद पर कुल्हाड़ी,लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर जान से मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: बता दें कि 8 अक्टूबर की रात थाना पल्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *