Breaking News

फरीदाबाद – निधि अग्रवाल बनीं अग्रवाल वैश्य समाज की महिला इकाई की जोनल संयोजक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:वरिष्ठ समाजसेवी निधि अग्रवाल को अग्रवाल वैश्य समाज की महिला इकाई का जोनल संयोजक नियुक्त किया गया है। निधि अग्रवाल के वैश्य समाज के प्रति रुचि व उनके द्वारा किए गए सहयोग को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की प्रेरणा से व प्रदेश महिला अध्यक्ष सुशीला सर्राफ के अनुमोदन से उन्हें इस पर पद नियुक्त किया गया है। यह जानकारी अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश मंत्री मुकेश बंसल ने दी। इस मौके पर निधि अग्रवाल ने अपनी इस नियुक्ति के लिए अशोक बुवानीवाला व सुशीला सर्राफ का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे महिलाओं को सशक्त कर संगठन से जोडऩे और महिला इकाई की संगठनात्मक गतिविधियां सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि श्रीजा फाउंडेशन के माध्यम से वे पहले से ही बेटियों को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही हैं तथा अग्रवाल वैश्य समाज में जोनल संयोजक के पद के दायित्व का निर्वाह करते हुए वे वैश्य समाज की महिलाओं को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी। बता दें कि अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश में भर में राजनीतिक मुहिम चलाकर वैश्य समाज को सुरक्षित,स्वाभिमानी एवं समृद्ध समाज बनाने के लिए संगठन प्रयासरत है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261011 WA0001

पारिवारिक रंजिश के चलते वली मोहम्मद पर कुल्हाड़ी,लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर जान से मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: बता दें कि 8 अक्टूबर की रात थाना पल्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *