Breaking News

फरीदाबाद – ईद के दिन संजय होटल के सामने काहासुनी पर चाकू से व्यक्ति घायल करने वाले 4 आरोपियो को क्राइम ब्रांच टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान के द्वारा अपराध में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच प्रभारी सब इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश की टीम ने ईद के दिन काहासूनी पर चाकू से व्यक्ति घायल करने के आरोप में 4 आरोपियो को गिरप्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आकाश,पवन उर्फ गोलू, लक्की उर्फ लेखराज तथा अमित का नाम शामिल है। आरोपी आकाश बल्लबगढ़ के धीरज नगर का,आरोपी पवन उर्फ गोलू व आरोपी लक्की उर्फ लेखराज बल्लभगढ़ की सैनी कालोनी के तथा आरोपी अमित बल्लभगढ़ की जैन कॉलोनी के रहने वाले है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को रेड कर चारों आरोपियों को इनके घर के आस पास से गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपी ईद के दिन संजय होटल के सामने शराब पी रहे थे। उस वक्ता शिकायतकर्ता गार्ड नौकरी करके अपने घर जा रहे गार्ड से आरोपियो की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसपर आरोपियो ने गार्ड के साथ मारपीट कर दी तथा आरोपी आकाश के पास चाकू था जिसने चाकू से गार्ड की पीठ पर हमला कर दिया। जिससे गार्ड अधिक घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के सम्बंध में आरोपियो के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश की जा रही थी। मामले की कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 को मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *