Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
सशस्त्र सीमा बल की हरदी डाली बीओपी के जवानों ने सोमवार को एक विदेशी नागरिक का पीछा कर उसे नौतनवां कस्बे से पकड़ लिया और पूछताछ के लिए दोमुहान घाट स्थित एसएसबी मुख्यालय पर ले गए जहां एसएसबी के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी उससे पूछताछ में लगे हुए हैं। पकड़े गए विदेशी नागरिक के पास से बरामद पासपोर्ट के आधार पर उसका नाम नेगरी फेडेरिको निवासी इटली बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त विदेशी नागरिक डंडा हेड के रास्ते अवैध रूप से नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था हालांकि एसएसबी जवानों ने समय रहते उसे नौतनवां कस्बे के पास से ही दबोच लिया है।इस बाबत सशस्त्र सीमा बल की 66 वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट तरनीस कुमार हंस का कहना है कि इटली के एक नागरिक को भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करते गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से बरामद पासपोर्ट आदि दस्तावेज सही हैं या नहीं, इसकी जांच के साथ ही उससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद सत्यता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …