Breaking News
IMG 20220704 164005

बाघ की दहाड़ से दहशत में हैं ग्रामवासी

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर शिवाला गांव के किनारे रविवार की रात करीब आठ बजे बाघ दिखने की आशंका से दहशत फैल गया। गांव के लोगों ने बाघ की दहाड़ भी सुनी। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

वन विभाग ने भी ग्रामीणों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। बबताते चले कि रविवार की रात को लगभग आठ बजे बरफा देवी उनका छोटा पुत्र संदीप चौधरी , गांव के ही संदीप पटेल, विवेक गौतम, रविशंकर गौतम व संतोष दरवाजे पर बैठे हुए थे कि अचानक 20 कदम की दूरी पर बाघ को देखकर उन लोगों के होश उड़ गए।जैसे-तैसे वे वहां से भागकर घरों में घुस गए। गांव के लोगों ने शोर किया। उसके बाद बाघ धीरे धीरे आबादी से दूर खेतों में चला गया। जाते वक्त दो से तीन बार उसके दहाड़ने की भी आवाज सुनाई दी। दहाड़ से लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। इस बाबत पकड़ी रेंजर उमाशंकर लाल ने बताया कि सूचना मिली है लेकिन संबंधित पशु बाघ है या तेंदुआ यह प्रमाणित नहीं है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। वन कर्मियों को भी मौके पर भेजा गया है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *