Breaking News

नेत्रहीनता नेत्रबाधिता को नही बल्कि दूरदर्शिता के अभाव को कहते है : राजीव जेटली

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नैशनल ब्लाइंड स्कूल फरीदाबाद में शाम-ए-गज़ल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमेें नेत्रबाधित कलाकारों ने हेलन केलर की स्मृति में समा बांधा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथियों मे विधायक नरेंद्र गुप्ता,सीमा त्रिखा व राजेश नगर व भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली ने कहा कि नेत्रहीन नेत्रबाधिता को नही बल्कि दूरदर्शिता के अभाव को कहते हैं। दिव्यंगों ने दुनिया मे वह कर दिखाया जो हम जैसे तथाकथित् सक्षम लोग करने की कल्पना भी नही कर सकते इसलिए दिवयांजन भी हमारे समाज का हिस्सा है,उन्हें हीन भावना से देखने की बजाए प्यार और सम्मान देना चाहिए ताकि वह भी समाज में बेहतर जीवन यापन कर सके। राजीव जेटली ने हेलेन एडम्स केलर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हेलेन एडम्स केलर एक अमेरिकी लेखक,राजनीतिक कार्यकर्ता और आचार्य थीं। वह कला स्नातक की उपाधि अर्जित करने वाली पहली बधिर और दृष्टिहीन थी। ऐनी सुलेवन के प्रशिक्षण में 6 वर्ष की अवस्था से शुरु हुए 49 वर्षों के साथ में हेलेन सक्रियता और सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंची। बेहतरीन लेखिका केलर अपनी रचनाओं में युद्ध विरोधी के रूप में नजर आतीं हैं। समाजवादी दल के एक सदस्य के रूप में उन्होंने अमेरिकी और दुनिया भर के श्रमिकों और महिलाओं के मताधिकार,श्रम अधिकारों,समाजवाद और कट्टरपंथी शक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने उपस्थित नेत्रबाधित कलाकारों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके अंदर भी कला छुपी है,उस कला को बाहर लाने की जरूरत है और आज के इस कार्यक्रम में बच्चों ने यह कर भी दिखाया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक नैशनल ब्लाइंड स्कूल फरीदाबाद के संयोजक अजीत सिंह पटवा की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। इस अवसर पर रेडक्रॉस की चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता,रेणु राजन भाटिया,धीरेंद्र प्रताप सिंह, अंकित गुलाटी,शशि भाटिया व सुनील मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *