Breaking News

फरीदाबाद – दिल्ली विधानसभा उप चुनाव में पार्टी की जीत पर आम आदमी पार्टी ने मनाया जश्न

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:राजेन्द्र नगर उप चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक की जीत पर फरीदाबाद में जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में बड़खल-गुडग़ांव रोड स्थित जिला कार्यालय पर लड्डू बांटकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता मंजू गुप्ता,प्रवेश मेहता,राकेश भडाना,गुलशन बग्गा,हंसराज दायमा,चंचल तंवर, चंद्रवीर,काजल,जोगिंदर चंदेला, सुरेंद्र अरोड़ा,सतीश चंदीला, विजय पासवान,मेहर चंद हरसाना,राकेश कुमार,महेश कुमार,आरती राय,पायल, राजपाल झा,अरुण कुमार, महकचंद्र बैंसला,मंगतराम भडाना,महेश कुमार आदि ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाई और गले मिलकर पार्टी की जीत पर बधाई दी। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक राजेन्द्र नगर उप चुनाव में एक तरफा जीत हासिल कर यह दिखा दिया है दिल्ली की जनता के दिल में आज भी आम आदमी पार्टी बसती है। दिल्ली प्रदेश के लोगों ने उनको जीत दिलाकर यह सुनिश्चित कर दिया है आज भी वो पूरी तरह से आम आदमी पार्टी के साथ हैं। आपको बता दे कि राजेन्द्र नगर उप चुनाव कि वोटिंग 23 जून, वीरवार को हुई थी और आज उसके परिणाम सामने आ गए। जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने जीत हासिल की है। फरीदाबाद से हरियाणा सह-प्रभारी महेन्द्र चौधरी,हरियाणा संगठन मत्रीं प्रवीण प्रभाकर,जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में फरीदाबाद की टीम ने उनके समर्थन में वोटों के लिए लोगो से अपील की थी। पार्टी प्रत्याशी की जीत से उत्साहित धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ लोगों का एकतरफा माहौल है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से दिल्ली के लोग बेहद प्रभावित हैं। विपक्षी पार्टियां चाहे, कितना ही लोगों को बरगलाने का काम करें,मगर उनके नेतृत्व में दिल्ली के लोगों के लिए किए गए उनके काम प्रदेश की जनता याद करती है। जिस प्रकार से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली, पानी,शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई है,उससे लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी लगातार दो बार दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर चुकी है। केजरीवाल की नीतियों एवं कार्यशैली से आज दिल्ली प्रदेश का हर वर्ग प्रभावित है। युवाओं के दिलो की धड़कन अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के ही नहीं बल्कि देश के रोल मॉडल हैं। उन्होंने कहा की फरीदाबाद में होने वाले आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी पूरी तैयारी से चुनाव लडेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं में इसको लेकर उत्साह एवं जोश है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *