Breaking News

अमरनाथ यात्रियों के लिए हर वर्ष की तरह अबकी बार भी लगेगा भंडारा:पूर्व मंत्री विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फ़रीदाबाद:शिव शक्ति मानव सेवा दल की तरफ से अमरनाथ में तीर्थ यात्रा करने वालों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है,जिसे कल बल्लभगढ़ की त्रिखा कालोनी से पूर्व मंत्री के भतीजे ओर युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने झंडी दिखाकर राशन से भरे ट्रको को नागाकोटी कश्मीर के लिए रवाना किया ।शिव शक्ति मानव सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया की 47 दिन तक कश्मीर के नागकोटी में चलने वाले इस भंडारे में लाखो लोग प्रसाद् ग्रहण करते है ओर पिछले 14 वर्षो से लगातार संस्था अमरनाथ यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन सेवा भाव से करती आ रही है। इस बार संस्था द्वारा यह 15 वां विशाल भंडारा पूर्व मंत्री विपुल गोयल के सहयोग से किया जा रहा है। इस मौके पर नीरज शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष,कृपा राम शर्मा व अन्य काफी लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *