Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांसे मुहिम के द्वारा किया पौधारोपण व पौधा वितरण:जसवंत पवार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सांसे मुहिम के द्वारा गांव नीमका में स्थित देवाश्रय एनिमल हॉस्पिटल में 11 बरगद के पौधे लगाए व 50 पौधे बांटे गए। जिसमें अनार,आंवला, अशोका,गुलमोहर,नीम के पौधे वितरित किए गए। कहते हैं कि योग की उत्पत्ति प्राचीन समय में, योगियों द्वारा भारत में हुई थी। योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द से हुई है,जिसके दो अर्थ हैं– एक अर्थ है।जोड़ना और दूसरा अर्थ है। अनुशासन योग का अभ्यास हमें शरीर और मस्तिष्क के जुड़ाव द्वारा शरीर और मस्तिष्क के अनुशासन को सिखाता है। यह एक आध्यात्मिक अभ्यास है,जो शरीर और मस्तिष्क के संतुलन के साथ ही प्रकृति के करीब आने के लिए ध्यान के माध्यम से किया जाता है। यह व्यायाम का ही एक अद्भुत प्रकार है,जो शरीर और मन को नियंत्रित करके जीवन को बेहतर बनाता है। योग वह क्रिया है,जो शरीर के अंगों की गतिविधियों और सांसों को नियंत्रित करता हैं। इस अवसर पर सांसे मुहीम के संयोजक जसवंत पवार ने बताया कि कहते हैं करो योग,रहो निरोग। लेकिन, जिस अंधी विकास की रेस में आज यह दुनिया दौड़ रही है, ना हम पर्यावरण का ध्यान रख रहे हैं, ना प्रकृति का। हम विकास के लिए पेड़ों की बलि चढ़ाते जा रहे हैं और एक दूसरे से आगे निकलने के लिए प्रकृति का दोहन और पर्यावरण का नुकसान करते जा रहे हैं। जब हमें सांस लेने के लिए शुद्ध वायु ही नहीं मिलेगी, तो हम योग कैसे करेंगे। योग करने के लिए हमें शुद्ध वायु और एक सुंदर वातावरण चाहिए होता है। इसलिए हमारी अपील हर व्यक्ति से हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में एक पौधा जरूर लगाएं व उसकी देखभाल करके उसे वृक्ष बनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाए। मौके पर देवाश्रय एनिमल हॉस्पिटल सर्वोदय फाउंडेशन से हिमांशु भट्ट ने बताया कि अगर हमारा पर्यावरण अच्छा रहेगा तो हमारा स्वास्थ्य भी सही रहेगा। इसीलिए हमारा प्रयास है कि हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहे और जो सांसे मुहिम के द्वारा जितने भी पौधे देवाश्रय एनिमल हॉस्पिटल में लगाए गए हैं उनकी पूरी देखभाल की जिम्मेदारी हमारी रहेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से राहुल वर्मा,हिमांशु भट्ट,अमर,
सुनील सैनी,कविता नागर,आशा रानी का योगदान रहा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *