Breaking News

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की हुयी बैठक

Ibn24×7news
महराजगंज
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्टेट सभागार में की गयी।

IMG 20220620 WA0020बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला बाल विकास परियोजनाओं अधिकारी को निर्देश दिया कि 27 जून से 30 जून के मध्य सभी आगंनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण कर जांच किया जाय कि किस आगंनबाडी केन्द्रों पर 15 बच्चों की संख्या से कम है उन आगंनबाडी कार्यकत्री का मानदेय बाधित किया जाय। आर 0बी 0एस 0के 0 टीम से सभी बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में सी डी पी ओ द्वारा लापरवाही पर मिठौरा तथा निचलौल को छोड कर अन्य ब्लाको के सी डी पी ओ के प्रति नाराजगी ब्यक्त किया। 40 आगंन बाडी केन्द्र का निमार्ण कार्य किये जा रहे थे जिसमें 20 आगंनबाडी केन्द्र विभाग को हैण्डोभर कर दिया गया है तथा 20 की कार्य प्रगति पर है। इसी के अन्तर्गत 2015 से पूर्व निर्मित 178 भवनों की फर्श खराब हो चुके है उन भवनो में कायाकल्प से फर्श और बाल पेन्टिंग कराने का निर्देश डी सी मनरेगा अनिल चौधरी को दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण आर0बी0एस0के0 की टी0टीम से करायें तथा कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चो की पूरा जानकारी की जाय कि किस कारण बच्चा अति कुपोषित हुआ। तथा रोस्टर बनाये और हास्पिटल में भर्ती कराकर सुपोषित किया जा सके।बैठक में जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी दुर्गेश कुमार, डी सी मनरेगा अनिल चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय, उप सी एम ओ डा0राकेश कुमार, प्रोवेशन डी सी त्रिपाठी, दिब्याग सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *