Breaking News

फरीदाबाद – सतर्क रही पुलिस शांतिपूर्वक बिता पूरा दिन

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद: सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की नई योजना अग्नीपथ का विरोध को ध्यान में रखते हुए दूसरे दिन की पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। शनिवार को गर्मी से विरोध के स्वर सुनाई नहीं दिए। जिले में पूरी तरह से शांति बनी रही। पुलिस ने तीन स्थानों पर अपना पड़ाव डाल कर रखा। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा में बल्लभगढ़ का दौरा किया और पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। हरियाणा रोडवेज ने उत्तर प्रदेश जाने वाले रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया। दरबार को राजमार्ग पर हुए पथराव की घटना के बाद शनिवार को पुलिस अस्त्र और शस्त्र के साथ पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। बस अड्डे पर ब्रेस वाहन फायर ब्रिगेड की गाड़ी पानी की बौछार वाली गाड़ी उपलब्ध थी। यहां पर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने दौरा किया और अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को शांति बनाए रखने के लिए गए प्रयासों पर संतुष्टि जताई गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस ने विरोधियों पर जितनी तत्परता से काबू पाया वह सराहनीय है। किसी बहन के एक शीशा भी नहीं टूटने दिया और ना ही कहीं पर अब आगजनी हुई। राजमार्ग पर पूरी तरह से शांतिपूर्वक चल रहा है इस मौके पर डीसीपी मुख्यालय नीतीश अग्रवाल डीसीपी बल्लबगढ़ कुशल पाल राणा डीसीपी ट्रैफिक सुरेश गुप्ता व कई एसीपी मौजूद थे। पुलिस गांव दयालपुर और कुंडली गाजियाबाद पलवल (केजेपी) एक्सप्रेस वे पर भी विरोध को देखते हुए तैनात रहे यहां पर स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्वक बनी रही। पुलिस की मुस्तैदी से जिले में शांति रही।
पुलिस कर रही थी माइक से उद्घोषणा
थाना शहर पुलिस ने जिप्सी पर माइक बांधा हुआ था और उद्घोषणा कर रही थी कि जिले में धारा 144 लागू है। कहीं पर चार व्यक्ति खड़े ना हो। 4 से ज्यादा व्यक्ति खड़े होने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन बंद
शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की एक मथुरा के गोवर्धन चौक पर एक अन्य बस अलीगढ़ के टप्पल चौक पर जला दी गई थी। इसलिए प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के मार्गों पर हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया। इसके बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा रोडवेज के जिला महाप्रबंधक लेखराज ने बताया कि आगरा, मथुरा,अलीगढ़,बुलंदशहर, हरिद्वार,ऋषिकेश,हल्द्वानी, सहारनपुर रूट की बसों का बसों को बंद कर दिया है अब सिर्फ बसों का संचालन हरियाणा की सीमा में किया जा रहा है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *