Breaking News

फरीदाबाद – आईएमटी स्थित चंदावली सेक्टर-68 में चारों यूनिटों व सर्कल सचिव के चुनाव हुए सम्पन्न

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा कर्मचारी महसंघ से संबंधित एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रदेश में जारी बिजली कर्मचारियों के त्रिवार्षिक चुनाव की अग्रिम कड़ी में नहरपार के 33 केवी सबस्टेशन आईएमटी सेक्टर-68 चंदावली में सर्कल की चारों यूनिटों एवं सर्कल सचिव के चुनाव प्रदेश महासचिव सुनील खटाना की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराए गए । जिसमे राज्य कमेटी से नेता सतीश छाबड़ी सहित बतौर चुनाव अधिकारी की भूमिका में चेयरमैन रहीश यादव व उपप्रधान जगदीश ने अपनी चुनावी ड्यूटी को निभाते हुए सर्वसम्मति से चुनाव की प्रक्रिया को तरीके बद्ध चलाया। पहले राउंड में ओल्ड फरीदाबाद यूनिट के चुनाव में पुष्पेंदर सिंह को प्रधान, संजय राठौर व साधुराम देशवाल को उपप्रधान,लेखराज चौधरी को सेक्रेटरी,मोहरपाल व जिले सिंह कहराना को जॉइंट सेक्रेटरी, नरेंदर को कैशियर,राजकुमार को ऑडिटर,नवीन देशवाल,मनीष, कौशल को संगठनकर्ता व नारायण सिंह को चेयरमैन चुना गया । जिसके बाद दूसरे राउंड में एनआईटी फरीदाबाद यूनिट के चुनाव में विनोद शर्मा को प्रधान, शौकीन खान को वरिष्ठ उपप्रधान, अशोक राठी व महेन्दर सिंह को उपप्रधान,बृजपाल तंवर को सेक्रेटरी,सोनू भगत व मामचन्द को जॉइंट सेक्रेटरी,मुकेश शर्मा को कैशियर,राजेश को ऑडिटर, नरेश,जनार्दन,मनोज को संगठनकर्ता चुना गया । जिसके बाद तीसरे राउंड में बल्लभगढ़ यूनिट के चुनाव में सुरेन्दर शर्मा को चेयरमैन,मदनगोपाल को प्रधान,राजबीर शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान,अजय नागर व सुभाष को उपप्रधान, सुरेन्दर शर्मा को सेक्रेटरी,सत्यप्रकाश चौहान व मोहित को जॉइंट सेक्रेटरी, धीरसिंह को कैशियर,रफीक खान को ऑडिटर,सियाराम,वीरेंदर त्यागी व करतार को संगठनकर्ता चुना गया व चौथे राउंड में ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के चुनाव में सुनील चौहान को प्रधान,देवेंदर सैनी को वरिष्ठ उपप्रधान,दिगम्बर लाम्बा व जगदीश को उपप्रधान, रविदत्त शर्मा को सेक्रेटरी,महेन्दर व राहुल को जॉइंट सेक्रेटरी,लखा सिंह को कैशियर,जोगिन्दर को ऑडिटर,अशोक अत्रि,मनोज सैनी,जितेंदर व कुलदीप को संगठनकर्ता एवं अंतिम राउंड में फरीदाबाद सर्कल सचिव के पद पर कर्मबीर यादव को सभी कर्मचारियों ने बिना किसी विरोध के चलते सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना । जिसके बाद सभी नवचयनित पदाधिकारियों को फूलमालाओं के साथ स्वागत करते हुए संगठन के प्रति गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई व एक सूत्र में बंधकर निगम व कर्मचारी हित मे अग्रसर रहकर काम करने के लिये उत्साहित भी किया ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *