Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 16 at 7.43.33 AM

मवई अयोध्या – छुट्टा जानवरों से किसान परेशान प्रशासन बना मौन

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

✍🏻प्रशासन क्यों नहीं उठा रहा कोई ठोस कदम, गौशालाए होने के बाद भी सड़कों, खेतों में घूम रहे छुट्टा जानवर

विकास खंड मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवरा में घूम रहे छुट्टा जानवरों से किसानों को हो रहा काफी नुकसान,शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का उनके मातहत नही ले रहे संज्ञान,इन छुट्टा जानवरों से किसान अपनी लहलहाती फसलों को नही बचा पा रहा है।

कई बार इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन आज भी समस्या का हल नहीं हो सका, जब ब्लॉक मवई के अन्तर्गत दो गौशालाए बनाई गई लेकिन आज भी सड़कों, खेतों में घूम रहे छुट्टा जानवर,आखिर किसानों की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं,मेहनत करने वाला किसान आज इस मुसीबत से जूझ रहा है। यह छुट्टा जानवर सैकड़ों की संख्या में जिन खेतों में पहुंच जाते हैं,मानो किसानों को बर्बाद कर देते हैं,सवाल यह उठता है सब कुछ जानकार कर भी प्रशासन क्यों बना अंजान।।

कब मिलेगा किसानों को उनकी मेहनत का हक।। या यूंही किसानों की फसलों पर होता रहेगा छुट्टा जानवरों का कहर।। क्या किसान अपनी फसलों को यूंही बर्बाद होते देखता रहेगा इस समस्या को लेकर एक बार फिर समाजसेवी मुदस्सिर हुसैन ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसका आवेदन संख्या 92217700022078 है, शिकायत दर्ज कराने के पांच दिन होने को है लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया। अभी भी सड़को, खेतो, व बागो में घूमते हुए मिल रहे हैं छुट्टा जानवर।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *