Breaking News

फरीदाबाद – पानी माफिया को पूर्णता समाप्त करने के लिए भाजपा ने बढ़ाया एक और कदम

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा के वार्ड नंबर 21 में पानी माफिया को पूर्णता समाप्त करने के लिए गांव लक्कड़पुर में निर्मित पानी के बूस्टर को मेंन लाइन से जोडऩे का काम स्थानीय नागरीको एवं भाजपा कार्यकताओं ने मिल कर शुरू कराया। लगभग सत्रह लाख रुपए की लागत से बनी रही 500 मीटर 8 इंच डीआई पानी की लाइन डलने के बाद बूस्टर से जोड़ी जाएगी। इस लाइन के जुडऩे से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की हर-घर-नल हर-घर-जल योजना को पूरा बल मिलेगा। इस कार्य के पूर्ण होने पर शिव दुर्गा विहार के ब्लॉक डी,ई,एफ-1,डी-2 तथा वार्ड-21 के अन्य क्षेत्रों के निवासियो को लाभ होगा। इस बूस्टर से पानी की सप्लाई शुरू होने पर लगभग 10,000 से अधिक घरों तक पानी की सप्लाई पहुंच सकेगी। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने इस कार्य को शुरू कराने पर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद चौधरी कृष्णपाल गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर हरिन्द्र भड़ाना, कमल शर्मा,भूषण,चन्दन नेगी, हरिओम शर्मा,प्रेमसिंह,रवि भड़ाना,घूरण झा,हरिश,राजेन्द्र कठैत,नारायण शर्मा,अमित, सोनू,दीपक,आदी प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261011 WA0001

पारिवारिक रंजिश के चलते वली मोहम्मद पर कुल्हाड़ी,लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर जान से मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: बता दें कि 8 अक्टूबर की रात थाना पल्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *