Breaking News

देवरिया – नौ पशु के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

देवरिया: थाना क्षेत्र के मुसैला चौराहे पर बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष नवीन चौधरी हमराहियों के साथ भरथुआ क्षेत्र भ्रमण में थे। इसी बीच मुखबिर ने देवरिया के तरफ से दो पिकप गोवध के लिए जा रही पशु के आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुसैला तिराहे पर पहुंच गए, तभी देवरिया के तरफ से दो बाहन आते हुए दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोक लिया और तलाश शुरू कर दी। जिसमें नौ गाय चार बछड़े बरामद हुए। साथ में तीन आरोपी को भी धर दबोचा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी संदीप तिवारी पुत्र गुलाब तिवारी बरठा थाना बरियारपुर, अजय प्रसाद पुत्र बेचन धुसवा थाना बरियारपुर, टुनटुन यादव पुत्र परमेश्वर निवासी पथरदेवा थाना तरकुलवा बताया। पकड़े गए आरोपी संदीप तिवारी के पास से पुलिस ने बड़ा चाकू भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 3/ 5 ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष नवीन चौधरी, राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल शाहनवाज खान, सुजीत चौहान, चंद्रदेव यादव, आशीष गौड़, कंचन वर्मा रहे। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जिसमें से एक के पास से बड़ा चाकू भी बरामद किया गया।पशु तस्कर विहार जा रहे थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *