Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 09 at 8.20.53 AM

पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जलवा फ्लोर स्टूडियो आर्ट एंड कल्चर के 12 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में जलवा फ्लोर के तत्वावधान में एक रंगारंग कार्यक्रम नवरंग सीजन 2 जिसके अंतर्गत नृत्य प्रतियोगिता एवं किड्स वॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट नेहा भामरी प्रोड्यूसर खालिद आजमी,तरुण जैन,टीवी कलाकार व डायरेक्टर्स सुरेंद्र बावरा,प्रीत भट्टी बॉलीवुड एक्टर शिवा कुमार,टीवी व सिनेमा जगत के सीनियर मेकअप आर्टिस्ट राजेश्वर चौहान,दूरदर्शन से,एस्ट्रो पाथ फेम रमन सिंह,दिल्ली रतन अवार्ड से सम्मानित मोहित खाना शगुन मेहरा भी उपस्थित हुए ।

जज की भूमिका सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर राहुल चौहान और रेडबी पिक्चर से बिलाल सिद्दीकी ने निभाई। मंच का संचालन दूरदर्शन उर्दू के पोएट एवं होस्ट दानिश अयूबी ने किया पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली ने सुन्दर कार्यक्रम के लिए बधाई दी व सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की जलवा फ्लोर की डायरेक्टर ममता दिलावरी जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अतिथियों का,प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चों का आभार व्यक्त किया और बताया की इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का एवं कार्यक्रमों का जलवा फ्लोर कई वर्षों से आयोजन करता आया है और करता रहेगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तूलिका, द्वितीय स्थान पर पलक मेहता और तृतीय स्थान पर मेघना कपूर रहे।

तानिया सदाना एवं तनुष शर्मा,पीहू त्यागी बेस्ट परफॉर्मेंस का टाइटल मिला, किड्स वाक में सशक्त को क्यूटेस्ट किड,स्मायरा को राइजिंग स्टार, गुणवित को सनशाइन स्माइल,काश्वी को फोटोजेनिक फेस,मेहता को स्टाइलिश किड, बेस्ट कॉस्टयूम,स्मार्ट हो बौरन आर्टिस्ट का,प्राशना को स्मार्ट किड हर्षिता को बेस्ट वॉक का टाइटल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जलवा फ्लोर के 12 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केक कटिंग भी की गई। इसके अलावा कार्यक्रम में शूट बाजार से सलमान अंसारी मूवमेंट मेकर से ताहिर हुसैन सिमलित हुए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *