Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 09 at 8.15.41 AM

एसजीएम नगर में आरएमसी गली बनाने के कार्याे का हुआ उद्घाटन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बड़खल की विधायिका सीमा त्रिखा द्वारा गत दिनों बैसाखी के पावन पर्व व डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एसजीएम नगर के सी-ब्लॉक कलगीधर गुरुद्वारा रोड़ से सी- ब्लॉक की गलियों को आरएमसी बनाने का कार्य की शुरुआत की गई। आज उसी कड़ी में तीसरी गली एक्स आर्मी स्कूल वाली गली को भी आरएमसी बनाने की शुरुआत विधायिका सीमा त्रिखा की अनुपस्थिति में उनके सहयोगी हरेन्द्र शर्मा ने स्थानीय गणमान्य निवासियों व संगठन के साथियों की उपस्थिति में की।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदेश में विकास कार्यों की बाढ़ आई हुई है। सीमा त्रिखा के नेतृत्व में बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में लोगों की उपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारा फर्ज है और इसके लिए सीमा त्रिखा द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़खल विधानसभा क्षेत्र को सुंदर एवं बेहतरीन वातावरण देने के लिए वो निरंतर सक्रिय हैं। इस मौके पर रामपाल भारद्वाज,सतेंद्र पांडेय,कर्मवीर बैसला,कपिल शर्मा,सीताराम मेहता,सरदार मंजीत सिंह,अशोक शर्मा,मुरारी लाल गर्ग,राकेश भंडारी,देवेन्द्र सिंह,सुरजीत सिंह,संजय गर्ग,नोजवान चंदीला,बी.एन. सिंह,रेवती सिंह,राकेश मेहता,कमल सिंह,सुभाष दलाल,गुलशन भारद्वाज, राहुल भड़ाना,अभिषेक भड़ाना एवं गुरुचरण सिंह आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *