Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 09 at 8.04.09 AM

चोरी के मुकदमों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेंद्र की टीम ने 2 अलग-अलग चोरी के मुकदमों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मोहम्मद हमिद बिहार के भागलपुर जिले के गांव हुसैनाबाद का रहने वाला है।

आरोपी चोरी के ऑटो को खड़ा कर सूरजकुंड में शराब पी रहा था। क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनय फरीदाबाद के गांव पाली का रहने वाला है। आरोपी को पाली गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 5 जून को एक बड़ी मोटर,एक छोटी मोटर,पैनल और करीब 300 फीट कॉपर वायर चोरी की थी। जिसे गलियों में कबाड़ा खरीदने वाले कबाड़ी को ₹8000 में भेज दिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर मामले की पूरी जानकारी के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के चोरी में साथ देने वाले अन्य साथी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260708 162754

देवरिया – भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण को लेकर बैठक संपन्न

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया 8 जुलाई। भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण कार्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *