Breaking News
IMG 20220605 151441

पेड़ से लटकती हुयी मिली युवक की लाश,जांच में जुटी पुलिस

Ibn24×7news
सिंदुरिया महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के परसामीर पश्चिम सिवान में शनिवार को आम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।

सूचना आस पास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गयी और मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयीइस बाबत क्षेत्र में इसके चर्चे शुरू हो गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त युवक की पहचान महर्षि चौहान पुत्र रामरत्तन चौहान (30 वर्ष )ग्राम सभा नदुआ के रूप में हुई है। बताते चले कि रामरतन (मृतक) ने काला पतलून और लाल कमीज पहनी हुयी थी। गले मे सफेद रस्सी का फंदा एवं गला कसने के कारण जीभ बाहर निकली मिली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *