Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिसवा में हुआ वृक्षारोपण

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महाराजगंज
जनपद महाराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद में पर्यावरण दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा बाजार के प्रांगण में सिसवा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 25 के सभासद एडवोकेट अश्वनी रौनियार ,एडवोकेट डी०के० सिंह,विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम शर्मा,समाजसेवी शंभू सोनी व दीपक जायसवाल ने वृक्षारोपण किया।

IMG 20220605 WA0021इस बाबत एडवोकेट डी०के०सिंह ने कहा कि वृक्ष अमूल्य निधि है तथा एक पेड़ दस पुत्र के समान होता है इसलिए हम सभी को पर्यावरण सही रखने के लिए अपने जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।

IMG 20220605 WA0017

 

IMG 20220605 WA0019ततपश्चात एडवोकेट अश्वनी रौनियार ने कहा कि वृक्ष केवल हमें छाया ही नहीं देते बल्कि ये हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है इसलिए भारत के हर एक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस अमूल्य निधि की रक्षा करें और अधिक से अधिक पेड़ लगाये।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *