Breaking News

पट्टा धारक ने ग्राम प्रधान पर मछली मारने का लगाया आरोप, तहसीलदार द्वारा जांच जारी

Ibn24×7news

नौतनवा महाराजगंज
जनपद महराजगंज के नौतनवां तहसील के ग्राम पंचायत मल्हनी फुलवरिया गांव का मत्स्य पालन का पट्टा धारक उपजिलाधिकारी नौतनवा को शिकापत पत्र देकर प्रधान पर गंभीर आरोप लगाया है कि पोखरे से पानी निकाल कर ग्राम प्रधान ने मछली मरवा दिया है।दिए शिकायत पत्र में उन्होंने प्रधान पर कार्रवाई की मांग किया है। बताते चलें कि लक्ष्मीपुर क्षेत्र के गांव फुलवरिया निवासी जयराम पुत्र छोटक पोखरा संख्या 115 रक्बा 0.210 हेक्टेयर का पटटा मत्स्य पालन के लिए लिया हुआ है।उपजिलाधिकारी नौतनवा को दिए गए शिकायत पत्र में मांग किया है कि ग्राम प्रधान मोतीलाल के पुत्र समेत गोलबंद होकर मत्स्य पालन के पोखरा से पानी चलाकर जिलाई गई मछली को निकलवा लिया गया है जिससे उनका काफी नुकसान व क्षति हुआ है । पीड़ित ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबध में प्रधान मोतीलाल का कहना है पटटा धारक को सूचना देकर पानी का निकासी कराया गया है लेकिन मछली नही निकलवाया गया है ।इस संबध में उपजिलाधिकारी नौतनवा रामसजीवन मौर्य का कहना जांच तहसीलदार को सौंपा गया है । जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा उस पर आवश्यक कार्रवाई होगी तथा दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *