Breaking News

पुराने टैक्सी स्टैंड को हटाकर नये जगह पर बनाने की चल रही तैयारी

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महाराजगंज का बहुचर्चित सिसवा नगर पालिका परिषद टैक्सी स्टैंड को लेकर फिर एक बार चर्चा में है। बताते चलें कि मार्केट में दबी जुबान चर्चा है कि सिसवा नगर पालिका परिषद का टैक्सी स्टैंड और आगे चोखराज विद्यालय से सटे नहर पुलिया के पास जा सकता है। विदित रहे कि सरकार द्वारा टैक्सी स्टैंड को लेकर आये निर्देश के क्रम में सड़कों के किनारे चल रहे बस स्टैंड व टैक्सी स्टैंड को किसी सुरक्षित जगह ले जाने की तैयारी चल रही है। इस बाबत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव टैक्सी स्टैंड के लिए घूम -घूम कर जगह देख रहे हैं। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में निचलौल टैक्सी स्टैंड नहर के पुलिया के आस- पास होगा और यहां से निचलौल तथा ठूठीबारी जाने के लिए यात्रियों को टैक्सी व प्राइवेट बस मिलेगी।फिलहाल अभी सभी लोग कयास लगा रहे हैं।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *