Breaking News

मौका देखकर चोरों ने उड़ाई बाइक

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के नौतनवां कस्बे के मालवीय नगर वार्ड नम्बर 24 में घर के बाहर खड़ी हीरो बाइक चोरी हो गई। बाइक स्वामी शादाब अहमद पुत्र शहीद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसकी हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक रेजिस्ट्रेशन संख्या यू०पी०53बी०एम० 5893 घर के बाहर खड़ी थी जिसको मौका देखकर चोरों ने उड़ा ली। उन्होंने स्वयं कई जगह बाइक को खोजने का प्रयास किया लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।बताते चले कि वाहन स्वामी शादाब ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह लगभग शाम 4:15 बजे बाहर आये तो देखा बाइक गायब है। उसने बताया कि उसने बाइक लॉक करके भी खड़ा किया था लेकिन फिर भी चोरों ने उनके बाइक पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने पुलिस से बाइक चोरी का केस दर्ज करने की मांग की है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *