Breaking News

सिन्दुरिया पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार,

Ibn24×7news
सिंदुरिया महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा दिनांक 15.05.2022 को ग्राम पिपराकल्याण के सिवान में मिली मृत युवती की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त मुकेश उर्फ मुकेन्द्र पटेल पुत्र गोमती पटेल नि0 पतरेंगवां थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को किया गया गिरफ्तार।इस बाबत हत्या करने के बारें मे पूछने पर अभियुक्त ने बताया कि मेरे व मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था व मै शादी शुदा था । मृतका मुझपर शादी का दबाब बना रही थी तथा बार बार घर में घुसने का दबाब बना रही थी जिससे मेरी पत्नी नाराज होकर मायके चली गयी। दिनांक 14.05.2022 को अपनी बहन के घर से अपने घर जाने के लिए निकली। मृतका मेरे गांव के बगीचे में आकर बैठ गयी और घर में घुसने का दबाब बनाने लगी तो तंग आकर मैने घर से पैसे व गहने लाने का झूठा आश्वासन देकर पिपरा कल्याण होते हुए सोनवल जाने वाले चकरोड पर मृतका को बैठा दिया तथा अपने घर पर आकर अपना मोबाईल फोन रख दिया ताकि लोकशन के बारे में न पता चले । फिर सीधे मृतका के पास पहुंचा वहां पर बार बार समझाने पर भी मृतका के न मानने तथा शादी की जिद पर अड़े रहने के कारण अचानक मुझे गुस्सा आ गया और अपनी पैंट में पहनी बेल्ट को निकालक फंदा बनाकर मृतका का गला कसकर उसकी हत्या कर दी । बरामदगी एंव अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करने की बात के आधार पर अभियुक्त मुकेश उर्फ मुकेन्द्र पुत्र गोमती नि0 पतरेंगवां थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 रामकृष्ण यादव थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज,उ0नि0 ओमप्रकाश गुप्ता थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज,उ0नि0 अंजनी कुमार थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज,का0 विष्णुदयाल थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज व का0 अजीत यादव थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *