Breaking News

आज मनाई जाएगी ईद उल फितर,हर मस्जिदों में होगी अमन व शांति की दुआ

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:देशभर में आज ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है। सोमवार देर शाम आसमान में चांद के नजर आते ही लोगों ने खुदा का शुक्र अदा किया। पवित्र रमजान में एक माह तक इबादत करने के बाद मंगलवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में भी ईद की तैयारियां पुरी हो गई हैं।

IMG 20220503 WA0000

जामा मस्जिद बल्लभगढ़ इमाम के मौलाना जमालुद्दीन और शरियत महकमा अध्यक्ष मुफ्ती मुस्तिजाबुद्दिन ने बताया कि ईद की नमाज ओल्ड फरीदाबाद मरकज मस्जिद ईदगाह में 8 बजे अदा की जाएगी। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए देश में अमन-शांति बनाए रखने की दुआ भी की है। उन्होंने बताया कि ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहते हैं। ईद का मतलब होता है खुशी,हर्ष,उल्लास और फितरा एक तरह के दान को कहते हैं। इस तरह ईद-उल-फितर का मतलब है दान से मिलने वाली खुशी होती है। इस दिन त्योहार की खुशी दूध और सूखे मेवों से बनी मीठी सेवइयों के साथ मनाते हैं।
➡️शहर की तमाम मस्जिदों के इमामों ने किया कहा।
▪️ इस बार ईद गर्मी के मौसम में आई है और ये त्यौहार भाईचारे का प्रातिक है इस दिन सभी मुस्लिम भाई ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलेंगे ओर ईद की मुबारकबाद आपस में देंगे।-मौलाना जमालुद्दीन जमीयत उलमा हिंद अध्यक्ष, ऊंचा गांव जामा मस्जिद बल्लभगढ़।
▪️हम तो आप सभी को ईद उल फितर की मुबारकबाद देते हैं और इस बार को अमन व शांति के साथ मनाने की अपील करते हैं पर अभी हमारी तबियत ठीक नहीं है इसलिए हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं।-मुफ्ती मुस्तिजाबुद्दिन,मरकज मस्जिद ईदगाह,ओल्ड़ फरीदाबाद।
➡️ किस मस्जिद में ईद की नमाज होगी समय देखें।
⏹️जामा मस्जिद ऊंचा गांव 8:30 बजे होगी।
➡️शहर बल्लभगढ़ वाली मस्जिद 7:45 बजे होगी।
➡️सेक्टर-62 आशियाना वाली मस्जिद में 8:00 बजे होगी।
⏹️सेक्टर-17 सितारा मस्जिद में 7:15 व 8:00 बजे होगी।
⏹️नहर पार पदम नगर हीरा मस्जिद में 6:00 बजे होगी।
⏹️ संजय कालोनी में मदरसा में 7:30 व 8:45 बजे होगी।
⏹️ किसान मजदूर कालोनी में चांद मस्जिद में 8:00 बजे होगी।
⏹️ सेक्टर-18 नूर मस्जिद में 8:45 बजे होगी।
⏹️ सेक्टर-29 नूर मस्जिद 7:45 बजे होगी।
⏹️ राजीव नगर डीएलएफ एरिया मदरसा तौगिया 7:45 व 8:30 बजे होगी।
⏹️ ओल्ड़ फरीदाबाद की शाही‌ जामा मस्जिद में 8:30 बजे होगी।
⏹️सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट वाली मस्जिद में 8:00 बजे होगी।
▪️शहर की तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *