Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 02 at 8.18.05 AM

तालाबों के सौंदर्यीकरण द्वारा जल के महत्व को दर्शा रही सरकार – राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विधायक राजेश नागर ने भी अमृत सरोवर मिशन में भागीदारी की। इसके तहत तिगांव के शनिदेव मंदिर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के नेतृत्व प्रदेश में कुल 111 स्थानों पर तालाबों के सौंदर्यीकरण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों को जल का महत्व बताने के लिए प्रदेश में तालाबों के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य का मिशन अमृत सरोवर बनाया है।

इसके द्वारा लोगों को हमारे पुराने ऋषि परंपरा के ज्ञान और जल के महत्व को इंगित करने का प्रयास किया जा रहा है। नागर ने कहा कि इस योजना के द्वारा प्रदेश में अनेक स्थानों पर लोगों को जल के महत्व पर चर्चा में भागीदारी करवाई गई है। हम लोगों को प्राकृतिक वाटर रिजरवायर तालाबों के महत्व के बारे में बता रहे हैं जिसे हमारी स्थानीय भाषा में जोहड़ कहते हैं। विधायक ने कहा कि जब तक हमारे जोहड़ जिंदा रहेंगे तब तक हमारे यहां जल संकट नहीं हो सकता है। इसलिए हम इन जोहड़ों को जिंदा रखने और बचाए रखने के प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने कहा प्रशासन पुराने तालाबों को भी जिंदा करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए सर्वे हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने आस पास भी पुराने जोहड़ों के बारे में उन्हें जानकारी दें और उन्हें पुन: जिंदा करने का प्रयास करें।

विधायक राजेश नागर ने तिगांव के शनिदेव मंदिर स्थित जोहड़ पर नारियल फोडक़र अमृत सरोवर मिशन का शुभारंभ किया। इस पर करीब 70 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त मो. इमरान रजा,बाबू हाडा,भाजपा नेता दयानंद नागर,वीपी नागर, राजपाल नागर,सुरजीत अधाना, रिंकू जोड़ला,ब्रह्म सिंह,बीडीसी तेज सिंह अधाना,रामपाल अधाना,नेत्रपाल बैंसला,परसराम अधाना,सुनील,हरीचंद सरपंच, अमन नागर,कमल मैम्बर, जयकिशन वर्मा,कर्मवीर वोहरा, राजवीर जेई पंचायती राज आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *