Breaking News

फरीदाबाद – मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दिया आठमान विशाल भंडारे में आने का न्यौता

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:समाज की सुख-समृद्धि के लिए पिछले 12 वर्षाे से पंचमनाथ शिव मंदिर पन्हेड़ा खुर्द बल्लभगढ़ में तपस्या कर रहे खडेसरी बाबा योगी अबदूत नाथ की तपस्या 2 मई को संपूर्ण होगी। इस तपस्या के पूर्ण होने पर आठमान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजा निर्मल नाथ,पीर बालकनाथ,सांसद अलवर शामिल होंगे। इस आयोजन में पधारने के लिए हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को निमंत्रण पत्र दिया। विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि बाबा योगी अबदूत नाथ जी पिछले 12 सालों से यह तप कर रहे है और उनका यह तप पूरा होना फरीदाबाद वासियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत देश ऋषि-मुनियों की धरोहर रहा है और उनके द्वारा दी गई इस धरोहर को अपने संजोए के रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस आयोजन में अवश्य पहुंचेंगे और देश-प्रदेश की सुख-शांति के लिए हो रहे इस अनुष्ठान में अपनी भागीदरी निभाएंगे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261011 WA0005 1

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ मां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *